हरदोई: नारायनपुरवा में जमीनी विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 16, 2024 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र नारायनपुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कल्लू और सूरज ने सत्यकुमार को लाठी डंडों से पीट दिया।जिससे सत्यकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने आनन फानन में सत्यकुमार को हरदोई के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।जंहा उसका उपचार किया जा रहा है।परिजनों ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।