इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन पर गलत ट्रेन से पहुंचा नेत्रहीन, आरपीएफ ने सुरक्षित दूसरी ट्रेन में बैठाया, वीडियो आया सामने
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 पर एक नेत्रहीन दिव्यांग यात्री 5 घंटे से भुसावल जाने के लिए बैठा था। आरपीएफ कर्मियों ने उसे ट्रेन में सुरक्षित बैठाया। घटना रविवार की बताई जा रही है जिसका वीडियो सोमवार सुबह करीब 10 बजे सामने आया है नेत्रहीन को दूसरी ट्रेन में सुरक्षित बैठकर उसे फिर रवाना किया।जानकारी के अनुसार यात्री तनविरैल राजाबली कनोदर बनासकांठा था।