सिकंदराराऊ: पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में पुरानी रंजिश के चलते पिता पुत्र के साथ दबंगों ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों व फावड़े से मारपीट कर दी। मारपीट में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों को इकट्ठा होता देख दबंग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ितों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।