सांगोद: एयू बैंक ने दूसरे व्यक्ति का लोन निर्दोष के खाते से उड़ाए ₹10,858, थाने में शिकायत के बाद लौटाए
Sangod, Kota | Apr 8, 2026 सांगोद में संचालित ‘एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक’ के सिस्टम ने एक ग्राहक के नाम के साथ दो पिताओं का नाम जोड़ दिया। इतना ही नहीं, इस अजीबोगरीब गलती के चलते किसी दूसरे व्यक्ति का लोन भी निर्दोष ग्राहक के खाते से वसूल लिया गया। मामला सांगोद निवासी मुकेश कुमार मित्तल से जुड़ा है। मुकेश के पिता का नाम रामेश्वर मित्तल है और उनका बैंक में एक बचत खाता है।