गुना नगर: जोगी मोहल्ला: चोरों ने आम वाली माता मंदिर को तीसरी बार बनाया निशाना, लोगों में आक्रोश
जोगी मोहल्ला स्थित आम वाली माता मंदिर में चोर भगवान शंकर के ऊपर लगा करीब 5 किलो का पीतल घंटा चोरी कर ले गए। पुजारी निरंजन योगी ने बताया कि मंदिर में यह तीसरी चोरी है, इससे पहले भी कलश और तांबे के बर्तन चोरी हो चुके हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।