हज़ारीबाग: सांसद खेल महोत्सव- 2024 के तहत पतरातु के रसदा में शुरू हुआ नमो फुटबॉल टूर्नामेंट
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों में "सांसद खेल महोत्सव- 2024" के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन लागातार जारी है।हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिला अंतर्गत बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र स्थित पतरातू प्रखंड के ग्राम रसदा में रसदा फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ ।