पाकुड़ समाहरणालय स्थित जिला विधि शाखा का उपायुक्त ने औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और कार्यालयीन कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। इसके उपरांत उपायुक्त द्वारा आगत–निर्गत पंजी की गहन जांच की गई।