पिपरई: पिपरई में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने नागरिकों से किया संवाद, मुंगावली विधायक भी थे मौजूद
अशोकनगर प्रवास पर पहुंचे मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे पिपरई स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बिजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।