ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर प्रखंड के एक गांव में महिला से छेड़खानी, दो युवक नामजद, माचिस मांगने के बहाने घर में घुसे थे नामजद
ब्रह्मपुर प्रखंड के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब वह अपनी बुजुर्ग सास के साथ घर पर मौजूद थी।