कामां: जुरहरा में 4 साल से फरार 5000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
जुरहरा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वर्ष पुराने ज्वैलर्स की दुकान में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी मामले में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजेश उर्फ भंडारी निवासी भोजपुर,उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।