गुन्नौर: गांव बैरपुर महराजी के समीप सड़क हादसे में घायल ग्रामीण की अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव ऊमरा निवासी नत्थू सिंह 9 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे बाइक से गांव के ही दुर्गेश कुमार के साथ कस्बा जुनावई जा रहे थे। तभी गांव बैरपुर महराजी के समीप तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दुर्गेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि नत्थू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।