तिर्वा: मिथलेश बाथम बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, तिर्वा में हुआ जोरदार स्वागत, ऊर्जा मंत्री रहे मौजूद
Tirwa, Kannauj | Oct 14, 2026 तिर्वा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर तिर्वा कस्बा निवासी मिथलेश बाथम का जोरदार स्वागत किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने भी फूल-मालाएं पहनाकर खुशी जाहिर की और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।