बूंदी: प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में 60 हेक्टेयर चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण
Bundi, Bundi | Jun 8, 2024 उमरच गांव मे राजस्व रिकॉर्ड की 60 हेक्टेयर चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार की मौजूदगी में चारागाह भूमि का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आगे भंवरदा की चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।