दरअसल जिले के गोविंदगंज स्थित बिजली उपकेंद्र एक बार फिर चर्चा में है। यहां तैनात कर्मचारियों पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लग रहे हैं। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।