मुरैना नगर: बैरियर चौराहा पर बस ने कार को मारी टक्कर, विरोध करने पर 4 से मारपीट, बस जब्त, 4 अज्ञात पर FIR
मुरैना शहर के बैरियर चौराहा क्षेत्र में बीते रोज वीडियो कोच बस ने खड़ी कार में टक्कर मार दी।विरोध करने पर बस स्टाफ ने बृजेश तोमर, मुनेश परमार, दीपु सिंह तोमर सहित चार लोगों से मारपीट की, जिसमें एक महिला भी घायल हुई। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, बस भी भी थाने में खड़ी है।