बहराइच: अरई खुर्द में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
देहात कोतवाली के अरई खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय राम तीरथ पुत्र बच्चू लाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसका शरीर अकड़ने लगा। मुंह से फेना निकलने लगा। तो परिजनों को युवक के जहर खाने की भनक लगते ही होश उड़ गये। उसे परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बचाने की भरसक कोशिश की। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जाच जारी है।