भिंड नगर: धनवंतरी कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ मेंटेनेंस का कार्य,जर्जर पडी सीढ़ियों और टूटते प्लास्टर की जा रही मरम्मत
भिंड।शहर में करीब डेढ़ दशक पहले निर्मित बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स धनवंतरी कॉम्प्लेक्स की जर्जर हो चुकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इसके मेंटेनेंस कार्य की शुरुआत कर दी है। गुरुवार सुबह 11 बजे से अस्पताल प्रशासन की सहमति से मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया गया।लंबे समय से धनवंतरी कॉम्प्लेक्स की हालत खराब बनी हुई थी। जिससे हादसे का डर बना रहता है