ग्यारसपुर: पानी की तलाश में बस्ती तक पहुंचा तेंदुआ, मोहम्मदगढ़ में संदिग्ध हालात में हुई मौत
हैदरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदगढ़ गांव में पानी और भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक तेंदुआ बस्ती तक पहुंच गया, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार दोपहर 12 बजे घटना की जानकारी मिलते ही हैदरगढ़ डिप्टी रेंजर मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया।