बालकरूपी गोलीकांड पर SP कुलभूषण वर्मा का बड़ा बयान!
Kangra Express
धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के बालकरूपी में हुए गोलीकांड को लेकर SP कुलभूषण वर्मा ने अहम जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक व्यक्ति ने पूर्व सैनिक महिंदर पाल पर कथित तौर पर देसी कट्टे से गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए।
घायल महिंदर पाल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मामले में आरोपी शत्रुघ्न की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। पुलिस बद्दी सहित जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही है और नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश जारी है।
देखिए, बालकरूपी गोलीकांड पर SP कुलभूषण वर्मा ने क्या कहा।
खबर को शेयर करें और Kangra Express से जुड़े रहें।
#KangraExpressNews #HimachalNews #Balakrupi #Jaisinghpur #KangraPolice #BreakingNews #HimachalPradesh #viralnews
#facebookviral #FacebookPage #NewsUpdate
Kangra, Kangra | Oct 21, 2026