हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में बरठीं के खरोटा के पास कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे के समय बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल को पहले बरठीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल, मिली जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
#Bilaspur #Barthin #HimachalPradesh #HimachalNews #RoadAccident #BreakingNews
Kangra, Kangra | Oct 21, 2026