पहाड़ी: पहाड़ी में तीन माह से फरार साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी सोहिल निवासी मल्हका को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी में पहाड़ी थाना पुलिस और डीग साइबर सेल की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई है कार्रवाई। सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।