करपी: करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई
Karpi, Arwal | Jul 11, 2026 करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को शाम 5:00 बजे विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली का नेतृत्व जेंडर कोऑर्डिनेटर नीतीश कुमार ने किया। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए छोटा परिवार सुखी परिवार का नारा बुलंद किया।