बांगरमऊ: आलू किसान बचाओ यात्रा बांगरमऊ पहुंची, फर्रुखाबाद से लखनऊ के लिए पैदल कूच, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन
फर्रुखाबाद के आलू किसानों की ‘आलू किसान बचाओ यात्रा’ बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब उन्नाव के बांगरमऊ पहुंची। किसान नेता अशोक कटियार के नेतृत्व में किसान पैदल लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां वे राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। तिकोनिया पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसानों ने आगे बढ़ते हुए अपनी मांगें दोहराईं। किसानों का कहना है कि आलू का उचित मूल्य न