बिंदकी: औंग थाना पुलिस ने पति की हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद औंग थाना पुलिस द्वारा पति की हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्ता रन्नो देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी संजीव तिवारी ग्राम परसदेपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर को मंगलवार की सुबह 8 बजे करिबिगवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया। बताते चले की रविवार तथा सोमवार की मध्य रात को संजीव तिवारी घर में घायल मिले थे।