भादरा: पिता-पुत्र के शवों का मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया पोस्टमार्टम
भादरा।राजकीय महाविद्यालय के पीछे पेड़ों पर लटके मिले पिता पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम रविवार सुबह 11 बजे राजकीय उप जिला चिकित्सालय में किया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक संजीव कटेवा की ओर से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों, ग्रामीणों को शव सौंपे गए। मृतक की पत्नी व उसके साथी के विरुद्ध दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है।