फतेहाबाद: फतेहाबाद के कान्हा वन गार्डन में दधीलीला कमेटी का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न, उमड़ी भीड़
Fatehabad, Agra | Aug 24, 2025 फतेहाबाद के ऐतिहासिक कंस मेले के संचालन करने वाली दधीलीला कमेटी का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बीती रात कान्हा वन गार्डन में संपन्न हुआ। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी । कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं मेले से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। साथ ही बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।