बदायूं: घिलौर और बिरिया डांडी गांव के बीच अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी इलाज के दौरान एक मजदूर की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jan 20, 2024 बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बिरिया डांडी गांव के रहने वाले प्रहलाद पुत्र शिवलाल गुरूवार को सैजनी गांव छत का लेंटर डालने गया था। ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर अपने मजदूर साथियों के साथ घर लौट रहे था। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के घिलौर और बिरिया डांडी गांव के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को प्रहलाद की मौत ह़ो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।