बदायूं: नगला पूर्वी मंदिर परिसर में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने स्वयं झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Budaun, Budaun | Jan 20, 2024 बदायूं के नगला पूर्वी मंदिर परिसर में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा परिषद गुलाब देवी ने शनिवार को स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। साथ ही उन्होंने आम जनमानस से भी स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की है।