बदायूं: अल्लाहपुर चमारी गांव में किसानों की जर्जर-जर्जर हाइटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से झुलसकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jan 20, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर चमारी गांव के रहने वाले किसान 50 वर्षीय रामनरेश पुत्र खेमकरन तथा विजय बहादुर पुत्र होरीलाल शुक्रवार शाम को खेत पर पानी की भराई करने गए थे कि तभी देर रात जर्जर-जर्जर हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से झुलस कर राम नरेश और विजय बहादुर की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।