बदायूं: परी ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही गर्भवती महिला को टक्कर मारी महिला व नवजात बच्चे की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jan 20, 2024 बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला ढहरिया की रहने वाली 25 वर्षीय फरीन पुत्री शकील अहमद शुक्रवार को दवा लेने जा रही थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास परी ढावे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही महिला फरीन को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में महिला और नवजात बच्चे की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।