बदायूं: गौरी नगला गांव में अलाव पर हाथ तापते समय किसान की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jan 20, 2024 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गौरी नंगला गांव के रहने वाले 56 वर्षीय बुधपाल पुत्र हेतराम शराब पीने के आदि था। शुक्रवार को बुधपाल ने शराब पी और अपने गांव में ही अलाव पर हाथ तापने चला गया। जब उसका भाई देखने गया। तो जगदीश के घर के सामने बुधपाल मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।