हसनपुर: हसनपुर गंगा एक्सप्रेसवे पर भयंकर सड़क हादसे में आठ लोग घायल, हालत गंभीर
हसनपुर तहसील क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।