पीएम मोदी का काशी में रोड शो आज, कई क्विंटल फूलों से होगा स्वागत
Sadar, Varanasi | May 13, 2024 वाराणसी। भगवा रथ पर सवार होकर नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को रोड-शो करेंगे। रोड-शो में मिनी इंडिया की झलक दिखेगी। अपने लोकप्रिय सांसद के स्वागत के लिए आज काशीवासी सड़कों पर उमड़ेंगे। तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली और गुजराती परंपरा के अनुसार पीएम का स्वागत किया जाएगा।