गोरखपुर विदेश भेजने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ठगने वाले बाप–बेटों के गैंग पर गोरखनाथ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई की है।इस गैंग का सरगना शेख हसनैन है, जो अपने दोनों बेटों—अमानुल्लाह सिद्दीकी और नाज़िम सिद्दीकी—के साथ मिलकर फर्जी तरीके से विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से रुपए ऐंठता था।