बगहा: बगहा के शहरी इलाके में एक घर में निकला कोबरा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
बगहा के शहरी इलाके में एक घर से कोबरा सांप मिलने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर लिया है। वार्ड नंबर 8 नारायणा पुर घाट स्थित रिटायर्ड टीचर सुरेश शुक्ल ने बताया कि घर में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से सांप घर में आ गए थे। परिवार के ही मनीष ने इसकी सूचना वीटीआर के डीएफओ को दिया।