अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर देश के वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।
दरअसल करीब एक महीने पहले जिस परिवार में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम का माहौल है। अंतिम दर्शन के दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब मेजर हमजा आरिफ की पत्नी ज्योति अरोरा ने कांपते हाथों से तिरंगे को थामा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सेना के अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक वही तिरंगा उन्हें सौंपा, जिसे उन्होंने अपने सीने से लगाकर पति को अंतिम सलाम किया। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया।
कैसे हुआ जैसलमेर में हादसा?
जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार देर रात राजस्थान के जैसलमेर जिले के सैन्य क्षेत्र में हुआ। मेजर हमजा आरिफ अपने दो साथी अधिकारियों के साथ ड्यूटी पूरी कर सेना के वाहन से वापस सैन्य स्टेशन लौट रहे थे। इसी दौरान थईयात सैन्य क्षेत्र के पास अचानक एक ऊंट सड़क पर आ गया। तेज रफ्तार वाहन ऊंट से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर कई बार पलट गया और क