उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के ताड़ीगांव में SSB जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है। 30 जुलाई को गंभीर रूप से बीमार ग्रामीण गोपीचंद को सड़क न होने के कारण जवानों ने स्ट्रेचर पर उठाकर करीब 2 किलोमीटर दुर्गम पहाड़ी रास्ता तय किया और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से मरीज की जान बच गई। SSB जवानों के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में जमकर प्रशंसा हो रही है।
Tehri, Tehri Garhwal | Aug 2, 2026