सिंघिया: क्योटहर गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने थाना में दिया लिखित आवेदन
बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी अवैध शराब की बिक्री के साथ तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा। सिंघिया थाना क्षेत्र के क्योटहर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा लिखित आवेदन सिंघिया थाना में देकर कार्रवाई की मांग की गई है।