सिंघिया: हरदिया पंचायत के मिल्की राम टोला तक जाने के लिए सड़क नहीं होने से 500 अधिक की आबादी प्रभावित
हरदिया पंचायत के वार्ड 11 में 500 से अधिक आबादी वाली मिल्की राम टोला तक आने-जाने के लिए सड़क नहीं होने के कारण खेत के पगडंडी से होकर मुख्य सड़क तक लोग पहुंचते हैं। अंचल अधिकारी द्वारा भू स्वामी से सहमति लेकर विधिवत प्रक्रिया कर भूवर्जन कार्यालय भेजा था और आश्वासन दिया गया था ।सरकारी प्रक्रिया पूरी होते ही मुख्य सड़क से गांव तक सड़क बनाने की बात कही गई थी।