डेढ़ महीने से सूखे पड़े नल! 🚱 समस्तीपुर के छतौना पंचायत में हर घर नल-जल योजना बेपटरी हो गई है। वार्ड 10, 15 और 16 के करीब 100 घरों में पानी की आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं!