कोल: देहलीगेट थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और ₹1260 किए बरामद
Koil, Aligarh | Jul 20, 2025 थाना देहलीगेट पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शरीफ पुत्र कोएश निवासी अखाड़े के पास झुग्गियों में एडीए कालोनी थाना देहलीगेट जनपद अलीगढ़ को मय चोरी के मोबाइल फोन (रेडमी) व 1260 /- रूपये सहित कब्रिस्तान के अन्दर वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 163/25 धारा 305/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।