जमुई: बालू माफियाओं से जान का खतरा, पीड़ित परिवार ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 खैरा थाना क्षेत्र के हरियाडीह रविदास टोला निवासी साकिन्द्र रविदास ने बालू माफियाओं पर मारपीट, जातिसूचक अपमान, महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार 2 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा है। शुक्रवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी जा मांग की।