खैर: टप्पल पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Khair, Aligarh | Apr 20, 2026 अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 175/2026 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह, निवासी पिसावा रोड, गोशाला के सामने, जट्टारी थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।