उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 9 बजे शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।