बिंदकी: बिंदकी में अधिवक्ता संघ के चुनाव में सचिव पद का एक पर्चा वापस, अध्यक्ष पद के तीन और सचिव पद के दो उम्मीदवार मैदान में
फतेहपुर जनपद के दिन की कस्बे में मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच तथा वापसी शुरू हुई। सचिव पद के लिए एक उम्मीदवार सीतेश तिवारी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस तरह अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों तथा सचिव पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष के लिए दो दो प्रत्याशी है।