शाहपुरा: जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 24 मई को होगी, नगरपालिका तरणताल में उतरेंगे 37 तैराक
नगर पालिका तरणताल शाहपुरा में 24 मई को पानी में रोमांच, रफ्तार और हुनर का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। प्रतियोगिता रविवार सुबह 7 बजे से शुरू होगी, जहां जिलेभर के तैराक अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे।