मनोहरथाना: बांसखेड़ा में झूलते विद्युत तारों की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध घायल
मनोहर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में झूलते विद्युत तार की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध घायल हुआ वृद्ध का इलाज जारी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बांसखेड़ा निवासी कन्हैयालाल पुत्र पन्नालाल लोधा सुबह खेत में हाथ मुंह धोने के लिए जा रहा था। वहां से गुजर रही झुलती 11 केवी विद्युत लाइन के टकरा गया । जिससे वह अचेत हो गया।इलाज झालावाड़ में जारी।