नवाबगंज: बाराबंकी जज आवास से पैदल चलकर कचहरी पहुंचे, पीएम मोदी की अपील पर ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश
बाराबंकी जिला न्यायालय में एक अनूठी पहल देखने को मिली। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव सहित सभी न्यायाधीश सोमवार को करीब साढ़े नौ बजे अपने आवास से पैदल चलकर कचहरी पहुंचे। इस कदम का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ बिजली की कम खपत और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।