कन्नौज: संविधान दिवस के अवसर पर नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
कन्नौज जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यक्रम के आयोजित होने की जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की कार्यालय पर मौजूदगी दिखी।