बलरामपुर: मिशन निपुण के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का नगर में हुआ आयोजन
जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग और नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारीयों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या के नेत्रत्व में आयोजित कार्यशाला में मॉडल स्कूल कार्यक्रम के द्वारा पिछले 2 वर्ष मे किए गए कार्यों एवं आगे होने वाले कार्यों पर चर्चा किया गया।